कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष श्री राजीव घई द्वारा मा. मंत्री जी को पगड़ी, माला व प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया तथा पंजाबी समाज के आये हुए सभी महानुभावो का अभिनंदन करते हुए स्वागत संबोधन दिया। राजीव घई ने सदन के समक्ष महासभा के पुनर्गठन के प्रस्ताव भी रखा।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोरा ने समस्त प्रदेश से पंजाबी समाज की ओर से श्री प्रदीप बत्रा जी को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री पद प्रदान करने पर संतोष एवं हर्ष व्यक्त करते हुए मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद किया। पंजाबी समाज द्वारा विभाजन के दौरान दिए गए बलिदानों को मान्यता प्रदान करते हुए 14 अगस्त को विभाजन बिभिषिका दिवस के रूप में मनाए जाने पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की गई। राज्यमंत्री श्री विश्वास डाबर ने पंजाबी समाज की एकजुटता पर बल देते हुए समाज को समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांग की।इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मानसेरा, दिलजीत सिंह सोढ़ी, काशीपुर मेयर श्री दीपक बाली, देहरादून से डी एस मान, ने अपने वक्तव्यों में समाज की एकता पर बल देते हुए पंजाबी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का आह्वान किया।सभा मे आये गदरपुर प्रमुख प्रीत ग्रोवर, चिकित्सक डॉ. प्रदीप अदलखा, समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा, राज कुमार फुटेला, हल्द्वानी से उद्यमी श्री वीरेंद्र चड्ढा, काशीपुर से भाजपा प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक, रुड़की से सुभाष सरीन, अंजू कक्कड़, जसपुर से श्री त्रिलोक चंद्र अरोरा, राज कुमार भुड्डी, चेतन अरोरा, सुभाष सरीन मुकेश चावला, हेमंत नरूला, जी एस आनंद, पी एस कॉचर, प्रवीण सेठी, राजीव परनामी व प्रदेश से बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने समाज से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के आगमन पर सबका अभिनंदन व धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज अपनी मेहनत व लगन के लिए जाना जाता है, ओर यह शक्ति समाज मे एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस पर समस्त प्रतिनिधियों द्वारा पंजाबी समाज के विधायकों व मेयर की एक संरक्षक कमेटी तथा अन्य 07 प्रतिनिधियों श्री करण मल्होत्रा, श्री हरीश जल्होत्रा, श्री राजीव सच्चर, श्री ड़ी एस मान, श्री राज कुमार फुटेला, श्री दिनेश मानसेरा तथा श्री राज ओबेरॉय को शामिल करते हुए कमेटी के गठन के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की । यह 07 सदस्यीय कमेटी पंजाबी विधायको व मेयर की संरक्षक कमेटी के दिशा निर्देशन में पंजाबी महासभा के पुनर्गठन, संरचना व समाज की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा निर्धारित करने का काम करेगी। कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने यह भी कहा कि आज की बैठक से समाज की एकता, विकास व सकारात्मकता की गंगा निकलेगी जो कि न केवल पंजाबी समाज बल्कि अन्य समाजो को भी दिशा प्रदान करेगी।उन्होंने स्वयं को समाज के प्रति समर्पित रहने का आश्वासन दिया व आवास को *पंजाबी भवन* के रूप में संज्ञीत किया। उन्होंने सभी से समाज के विकास के लिए स्वप्रेरित रहने का आह्वान भी किया।







