
शनिवार को सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने अपने छोटे बेटे नक्ष सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष में महाराणा प्रताप पार्क मे एक अनोखा आयोजन किया। उन्होंने पार्क के चौकीदार को सम्मानित किया और पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि नक्ष सैनी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने कहा है कि पिछले कई सालों से अपने दोनों बच्चों के जन्मदिन पर ऐसे ही पौधे लगाते आ रहे हैं सभी को अपने शुभ कार्य में बढ़कर भाग लेना चाहिए जिसमें समाज के कई लोग शामिल हुए और नक्ष सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राजू गुप्ता,पुलकित सिंगला, कणिक सैनी,हर्ष सैनी,जगन चौहान आदि उपस्थित थे









