Latest Update

गैरसैंण विधानसभा सत्र में उठा रुड़की के सफाई कर्मचारियों का मुद्दा, मुख्यमंत्री से समाधान का आश्वासन

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष सफाई कर्मचारियों की मांगों और उनके हितों को विस्तार से रखा गया।

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वयं सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी सफाई कर्मचारियों से शहर की स्वच्छता और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौटने की आत्मीय अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और संवाद के माध्यम से उचित रास्ता निकाला जाएगा।

इस दौरान यह भी कहा गया कि अपने क्षेत्र के हर वर्ग की आवाज को शासन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर स्थिति सामान्य की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News