
दिंनाक 11.03.2025ः-आज मा0 विधायक श्री प्रदीप बत्रा जी के द्वारा गैरसैण में चल रहे उत्तराखण्ड विधानसभा के बजट सत्र में नियम 300 के अन्तर्गत स्वीकृत सूचना में रूड़की लक्सर रोड़ पर ढंढेरा फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कराये जाने हेतु मांग की गई और सदन को अवगत कराया गया कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है तथा इसके निकट आर्मी सेन्टर भी है। वर्तमान में सोलानी नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाली बसे भी ढंढेरा से होकर गुजरती है तथा लक्सर कस्बे को जोडने वाला मुख्य मार्ग भी यही से जाता है। जिससे इसके मध्य में रेलवे क्राॅसिंग आती है जिससे ढंढेरा फाटक पर काफी लम्बा जाम लग जाता है। क्षेत्रवासियों के द्वारा लम्बे समय से रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। उक्त ओवर ब्रिज हेतु आर्मी द्वारा लोक निर्माण विभाग को अन्नापति/अनुमति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा चुका है। परन्तु वर्तमान तक उक्त पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हो पाई है और न ही विभाग द्वारा उक्त पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेशित किया है। जिस कारण क्षेत्रवासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मयंक मेहन्दीरत्ता
(निजी सचिव)

मा0 विधायक श्री प्रदीप बत्रा
वि0स0 क्षेत्र रूड़की।








