Latest Update

राज्य सभा में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे: डॉ कल्पना सैनी मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर में विश्व इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार। आज इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट आफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के सभागार में विश्व इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस समारोह आयोजित हुआ। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद डा कल्पना सैनी, विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान, इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केपीएस चौहान, प्रदेश अध्यक्ष डा मुकेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा एन एस टाकुली, एडीजीसी कुशल पाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा प्रभारी डा वीएल अलखानिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया । समारोह में डा के पी एस चौहान ने कहा कि आज इलेक्ट्रो होम्योपैथी के अविष्कारक काउंट सीजर मैटी की 217 वीं जयंती है तथा आज विश्व इलेक्ट्रोहोम्योपैथी दिवस हम सभी के लिए गौरवशाली वाला दिन है । डा चौहान ने मैटी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत में इस चिकित्सा पद्धति के आगमन से लेकर आज तक की विकास गाथा पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सकों को आ रही समस्याओं से सांसद डा सैनी जी को अवगत कराया तथा ज्ञापन पत्र दिया । समारोह को सम्बोधित करते हुए डा कल्पना सैनी ने चिकित्सकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से वार्ता कर आई डी सी की रिपोर्ट शीघ्र जारी करवा कर जनहित में आपकी समस्याओं का निवारण शीघ्र कराउंगी और आवश्यकता पड़ी तो राज्य सभा मे भी जनहित से जुड़े इस मुद्दे को उठाउंगी । समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी जन जन की पैथी है हम सभी इस पैथी के अविष्कारक के ऋणी है जो ऐसी प्राकृतिक हानि रहित विष रहित पेड़ पौधों के स्पेजरिक एसेंस से निर्मित मेडिसिन आधारित चिकित्सा प्रणाली दुनिया को दी है । इस एम ए के लीगल एडवाइजर एडीजीसी कुशलपाल सिंह चौहान ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एक वैध वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली है जिसकी अपनी ऐतिहासिक, दार्शनिक और चिकित्सीय नींव है । समारोह में विशेषज्ञों ने कैंसर, ट्यूमर , गाल ब्लेडर तथा रीनल स्टोन पर अपने द्वारा किये गये शोध कार्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि उक्त सभी बीमारियां मैटाबोलिक डिसोडर से पनपती है और इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की स्पेजरिक मेडिसिन इनमें अधिक कारगर है । अर्थात बिना सर्जरी के ठीक हो जाती है । इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष डा मुकेश चौहान ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शाल एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News