Latest Update

सत्येंद्र कुमार जिला अध्यक्ष व राकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

रुड़की। उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग, जनपद–हरिद्वार का सप्तम द्विवार्षिक अधिवेशन आज पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की के सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर.एन. सती ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार उपस्थित रहे।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सत्येंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष, राकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधा कंडारी वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष, ममता महिला उपाध्यक्ष, दीवान राम जिला महामंत्री, पंकज कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, अजय कुमार लेखा परीक्षक, मंगलेश एवं दीपक संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह प्रचार मंत्री, पवन कुमार सलाहकार एवं चंद्रपाल को संरक्षक चुना गया।

अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री जयकृत सिंह कठैत, मंडल महामंत्री पी.एस. तिवारी, मंडलीय उपाध्यक्ष बी.एस. कुँवर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नेता दिनेश लखेड़ा, महासंघ के प्रदेश महामंत्री जम्मू प्रसाद, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन हरिद्वार के जिला अध्यक्ष ललित मोहन जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शामिल हुए। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं जिला महामंत्री दीवान राम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS