Latest Update

ज्वालापुर पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान-पांच शराब माफिया और एक सटोरिया गिरफ्तार…

रुड़की। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए 05 शराब माफिया व 01 सटोरिये का गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर अवैध शराब व सट्टे की रोकथाम हेतु छापेमारी की। छापेमारी अभियान के दौरान ज्वालापुर पुलिस 05 शराब माफिया व 01 सटिरिये को दबोचकर कुल 160 पव्वे देशी शराब, 104 पव्वे अंग्रेजी शराब 8 PM, सट्टा सामग्री व 2100 रुपए बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनिमय व जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये है। आरोपियों के नाम अंशुल पुत्र विनोद नि0 सुभाषनगर ज्वालापुर,महावीर पुत्र सिंगारा शिवमूर्ति सिंहद्वार, अन्शु दुबे पुत्र शिवकरण दुबे निवासी ग्राम भडेसा निराया जिला कानपुर देहात थान गजनेर अजय सैनी पुत्र बिट्टू सैनी निवासी गली डी 10 सुभाषनगर ज्वालापुर,नकुल पुत्र डालचन्द्र निवासी पीर वाली गली आर्यनगर चौक ज्वालापुर और अमन पुत्र स्व0 नानू निवासी कैथवाडा निकट अली मस्जिद ज्वालापुर बताए गए हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गौड,राजेश बिष्ट,अर्जुन चौहान, सुनील शर्मा अंकित कवि,दीपक चौहान देवेन्द्र,कपिल गोला,दिनेश कुमार,मनोज डोभाल,कर्म सिंह और महावीर पुण्डीर शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News