Latest Update

कलियर शरीफ़ दरगाह में ‘जिद्दी छोरा’ फिल्म की टीम ने चढ़ाई और फूल पेश कर सफलता की मांगी दुआ…

पिरान कलियर।मुंबई की तिरुपति प्रोडक्शन की टीम ने अपनी आगामी फिल्म ‘जिद्दी छोरा’ की सफलता की कामना के लिए कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में चादर पेश की।शुक्रवार को फिल्म के डायरेक्टर अजीत वर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने कलियर पहुँच कर हजरत साबिर पाक के आस्ताने पर हाज़िरी पेश की और फिल्म के सफल होने की दुआ मांगी।इस दौरान निर्देशक अजीत वर्मा ने कहा कि “कलियर शरीफ आकर उन्हें सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी भी नई शुरुआत या बड़े काम से पहले यहां दुआ मांगना हमारे लिए सौभाग्य की बात होती है।फिल्म के कलाकारों व तकनीकी टीम ने भी चादर चढ़ाकर पेश कर ‘जिद्दी छोरा’ की सफलता की मन्नत मांगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है और जल्द ही पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा।आस्था से भरे इस विशेष मौके पर फिल्म टीम का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रहा था। टीम ने उम्मीद जताई कि ‘जिद्दी छोरा’ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News