Latest Update

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार। आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मानव अधिकार दिवस पर अधिकार और कर्तव्यों के बारे में चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान और संचालन विकास यादव ने किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से अधिकार मित्र नरेश कुमार और राज मोहिनी ने कार्यशाला में मानव अधिकार व उनके मौलिक के बारे में चर्चा की।
नरेश कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की गए। जिसके बाद 1950 से हर वर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय मानव अधिकार की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 में हुई थी। मानव अधिकार की अवधारणा के दो प्रमुख मूल्य हैं। मानवीय गरिमा और समानता उन्होंने बताया कि मानव अधिकार में भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता का अधिकार सब आते हैं। हमें किसी भी प्रकार की भेदभाव जाति, लिंग, राष्ट्रीय , भाषा और धर्म के भेदभाव को नहीं करना है। इस अवसर पर राजमोहिनी ने बताया कि मानव अधिकार में स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा सभी अधिकार आते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को समान रूप से जीने का अधिकार है। मानव अधिकार हमें गुलामी य से मुक्ति का अधिकार प्रदान करता है। और विचारों व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सूचनाओं में सूचना का अधिकार भी मानव अधिकार के अंतर्गत ही आता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी को मानव अधिकार के अतिरिक्त साइबर सुरक्षा और शोषण से स्वतंत्रता के बारे में भी जागरूक होना है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 23 प्रत्येक नागरिक को शोषण के विरुद्ध मूल अधिकार प्रदान करता है। और मानव तस्करी एवं इसी प्रकार के अन्य बालश्रम को प्रतिबंधित करता है। उन्होंने कहा कि हमें साइबर ठगो से बचाना है। और अनचाहे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना है। और व्हाट्सएप और फोन पर आने वाली अनचाहे कालों से बचना चाहिए और उनके झांसे मैं नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने अधिकार का ज्ञान होना चाहिए और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति तत्पर रहना चाहिए। सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर दिए गए हैं। जिनका हमें पता होना चाहिए। इस अवसर पर विकास कुमार यादव, सतीश शास्त्री ,अमित कुमार चौहान,शाहिद अली, सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह, छवि सैनी सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं और बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News