Latest Update

*नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद कई गाड़ियों के समय में परिवर्तन, पूजा नंदा ने रुड़की स्टेशन जाकर स्टेशन अधीक्षक से ली जानकारी

रुड़की, दिनांक 9 दिसंबर 2025

नई शुरू की गई गाड़ी संख्या 26504/26503 वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद रेल मार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने हेतु रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है। इसी संदर्भ में आज रेलवे बोर्ड सदस्य के साथ पूजा नंदा ने रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि वंदे भारत के संचालन के कारण कई गाड़ियों के आगमन–प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। इनमें वे गाड़ियां भी शामिल हैं जो रुड़की स्टेशन पर रुकती हैं तथा वे भी जो स्टेशन से होकर गुजरती हैं। संशोधित समय इस प्रकार हैं—

अमृत भारत एक्सप्रेस (14628): पहले आगमन सुबह 5:52, अब नया समय 6:01 सुबह।

सहारनपुर–मुरादाबाद मेमो (64566): पहले समय 5:11 सुबह, अब संशोधित 4:55 सुबह।

अंत्योदय एक्सप्रेस (22551): यह गाड़ी रुड़की होकर गुजरती है। लक्सर स्टेशन पर पूर्व आगमन 11:03 रात, अब 11:13 रात।

गोरखपुर–अमृतसर सुपरफास्ट (22423): पहले समय 12:25 रात, अब नया समय 12:55 रात।

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103): पूर्व आगमन 11:32 रात, अब 11:38 रात।

मुरादाबाद–सहारनपुर मेमो (64565): पहले 10:31 रात, अब 10:36 रात रुड़की आगमन।

देहरादून–अमृतसर एक्सप्रेस (14631): पूर्व आगमन 11:21 रात, अब नया समय 11:30 रात।

कानपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस (12469): पहले सहारनपुर आगमन 12:25 रात, नया समय 12:35 रात।

कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151): रुड़की पूर्व समय 11:30 रात, अब नया समय 11:35 रात।

रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है, जिससे यात्रा और भी सहज, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो गई है। उन्होंने इस सुविधा के लिए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि रुड़की स्टेशन पर विकास एवं आधुनिकीकरण कार्य तेजी से चल रहे हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफॉर्म विस्तार, साफ-सफाई, डिजिटल सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है तथा आगे भी यात्रियों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News