भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया।
शाखा के द्वारा बाल संस्कार शिविर का आज दिनांक 21 मई को उदघाटन किया गया।यह शिविर मदनलाल ब्लू बेल्स विद्यालय रामनगर में चार दिन के लिए लगाया गया है।प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार जी और शाखा संरक्षक डॉ सत्येंद्र मित्तल एवं श्री सुनील जैन जी के द्वारा यह शिविर प्रारंभ हुआ इसमें स्कूली बच्चों को भारत विकास परिषद द्वारा निर्देशित शाखा सदस्य बच्चों को संस्कार,परिवार,पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि विषयों पर जानकारी देंगे और जिससे उनका भविष्य निर्माण में एक अच्छी भूमिका निभा सके।प्रथम दिन शाखा सदस्यों और प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन किया और बच्चों को सर्वप्रथम प्रार्थना *देश हमे देता है सबकुछ* से शुरुआत की जो श्रीमती सुगंध जैन जी के नेतृत्व में हुई।प्रीति अग्रवाल ने महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग जैसे स्वामी विवेकानंद,लाल बहादुर शास्त्री जी,तात्या टोपे जी आदि के बारे में जानकारी दी साथ ही नीता मित्तल जी ने योग और खेलकूद के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें कुछ क्रिया और ध्यान लगाना भी सिखाया।अरुणा मित्तल ने मोबाइल के लाभ और उससे होने वाली हानि के बारे में बताया।अंत में सदस्यों द्वारा बच्चों को बिस्किट और फ्रूटी का वितरण किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रीति वर्मा, नीलम माधोक,दिनेश सैनी,चौरसिया जी,दिनेश मोहन,सीमा वधावन,विमलेश जी उपस्थित रहे।







