Latest Update

स्थान: चाव मंडी, रुड़की *चाव मंडी में माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति का हुआ भव्य स्वागत*

चाव मंडी, रुड़की में आज माटी कला बोर्ड, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष एवं मनोनीत राज्यमंत्री श्री शोभाराम प्रजापति का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारी वर्ग और प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा कार्यक्रम उत्सव में परिवर्तित हो गया।

कार्यक्रम का संयोजन श्री सुंदरलाल प्रजापति द्वारा किया गया, जिनकी अगुवाई में पूरे क्षेत्र को स्वागत हेतु आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अतिथि के स्वागत में पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री ईश्वर दयाल कंसल ने कहा कि शोभाराम प्रजापति का उत्तराखण्ड सरकार में माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन समाज के पिछड़े वर्ग विशेषकर कुम्हार एवं कारीगर समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री प्रजापति के अनुभव एवं नेतृत्व में पारंपरिक हस्तशिल्प को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

रेलवे बोर्ड सदस्य श्रीमती पूजा नंदा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री शोभाराम प्रजापति समाज के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सच्चे जनसेवक हैं और उनका यह सम्मान समाज के हर वर्ग का सम्मान है। उन्होंने प्रजापति समाज को संगठित होकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों के प्रेम, विश्वास और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि माटी कला को आधुनिक बाजार से जोड़ना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और पारंपरिक शिल्पकारों को सम्मान दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने समाज के युवाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपनी संस्कृति को जीवित रखने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई और अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया और अंत में संयोजक श्री सुंदरलाल प्रजापति ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी, सत्येंद्र तोमर, तेज पाल,,एन सिंह प्रजापति, राजेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, संदीप वर्मा, नितिन गोयल, देवराज, अजय गोपाल, सतीश शर्मा, ऋषि पाल, मिथिलेश सैनी, अनुराग सिंह, मानसी, विजय लक्ष्मी ने अपने विचार रखकर शुभकामनाएं दी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News