
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा की नगर में जोर-शोर से डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिले के अनेक पदाधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल जी भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं
इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रमोद गोयल जी ने कहा कि आज जिस तरह हमें प्रत्येक व्यापारी में संगठन के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है वह हमारे लिए हमारी मेहनत का परिणाम है

जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से वह जिला अध्यक्ष हैं लेकिन जितना उत्साह इस बार व्यापारियों में देखने को मिला है वह पहले कभी नहीं मिला प्रत्येक व्यापारी यही चाहता है कि हम संगठन में जुड़कर पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करें एवं प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन के साथ जुड़कर व्यापार मंडल को मजबूत बनाएं।

जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में संगठन ने जिले में पूरी ईमानदारी के साथ बहुत अच्छा कार्य किया है जिससे सभी व्यापारी संगठन के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर खड़े हैं हालांकि यह चुनाव 1 वर्ष पूर्ण होने थे परंतु कुछ कारणो से इनमें थोड़ा विलंब हो गया परंतु हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान पूरा कर नगर में एक निष्पक्ष चुनाव किया जाएगा
जिला सदस्यता प्रमुख योगेश गर्ग ने कहा की हम लोगों का लक्ष्य प्रतिदिन 50 से 60 व्यापारी को जोड़ने का था लेकिन व्यापारियों में उत्साह देखते हुए हम लोग लगभग 70 से 85 व्यापारी रोज सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं शीघ्र ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अधिक से अधिक व्यापारियों को अपने साथ जोड़कर नगर में सभी व्यापारियों के सहयोग से एक अच्छा संगठन खड़ा करने में सफल होंगे
इस अवसर पर प्रमोद रस्तोगी, राकेश रोधिया, अनुज कुमार, राकेश बजाज, संजय कुमार, रमन वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे








