
रुड़की। पुरानी पेंशन बहाली और नई पेंशन के विरोध में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के आवाहन पर 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर दिल्ली के जंतर मंतर पर न्यू पेंशन स्कीम एनपीएस एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस नई पेंशन के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भारत के सभी राज्यों से लाखों की संख्या में कर्मचारी एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा । इसी क्रम में एनएमओपीएस हरिद्वार की कार्यकारिणी के द्वारा एक आवश्यक बैठक गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न घटक संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के साथ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में सभागार में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता श्री मुकेश चौहान ने की।

आज की बैठक में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान जिलामंत्री जितेंद्र चौधरी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सैनी जिला मंत्री रविंद्र रोड , माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी मंत्री जितेंद्र पुंडीर राजकीय प्राथमिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मंत्री दर्शन सिंह पंवार देशराज कर्ण वाल उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के जिला मंत्री ललित मोहन जोशी सिंचाई विभाग से मनोज बरछीवाल, स्वास्थ्य विभाग से मनोज चंद्र लिथो प्रेस से अरुण कुमार , जूनियर हाईस्कूल के जिलामंत्री कीरतपाल आदि विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा एनएमओपीएस को 1 में के कार्यक्रम के लिए समर्थन देने की घोषणा की ।

सभी संगठनों के द्वारा 1 अप्रैल से लागू केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड राज्य में लागू होने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया , और पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा 1 में को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित विशाल धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का सभी से आवाहन किया । कार्यक्रम में महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा हिन्दू मण्डल उपाध्यक्ष वीर सिंह ब्रजमोहन मौर्य ज्योतिराम तेजवीर सैनी सचिन पंवार संदीप सिंह जोनी प्रसाद राजीव शर्मा बहादराबाद मंत्री चंद्रवीर बिष्ट कोषाध्यक्ष इकराम एवं लक्सर अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह सहित जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी मंत्री दीपक चौहान प्रभारी सदाशिव भास्कर आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया ।








