Latest Update

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक कार्य,हरीश उनियाल


रुड़की।नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश उनियाल ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की,जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा इस कानून को लागू किए जाने पर इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य इस कानून को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।उन्होंने कहा कि यह कानून

काफी पहले बन जाना चाहिए था,किंतु इस कानून के बारे में किसी भी गैरभाजपेई दलों ने नहीं सोचा और भाजपा ने इसे पूरा कर दिखाया।उन्होंने सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व में यह कानून पूरे देश में भी शीघ्र लागू होना चाहिए।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने भी इस कानून को बनाए जाने पर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि एक राष्ट्र,एक कानून के अंतर्गत इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि अन्य दलों द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाई गई,जिसके चलते देश में कई कानून नहीं बन पाए।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने संभव कर दिखाया है,वहीं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भी अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं,जिसमें धारा 370 समाप्त करना भी प्रमुख निर्णय है।नमामि नर्मदा संघ की राष्ट्रीय सचिव रश्मि चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कानून को लागू करने का जो साहस दिखाया है वह सराहनीय है और इसका लाभ सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव थपलियाल,राष्ट्रीय सचिव प्रमोद शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत कौर,उदित पांडे,राकेश उनियाल,विधायक प्रदीप बत्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,डॉक्टर कुलदीप सूर्यवंशी,मन्नत चौधरी,रीमा बंसल,प्रियंका पंवार,मितुषी,अभिमन्यु तथा ललित पाल आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news