
सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की से शोध पर्यवेक्षक के पद से 31.12.2024 को सेवानिवृत्त हुए श्री सूर्य मोहन सैनी, निवासी सलेमपुर राजपूतान रुडकी ने अपनी सेवानिवृत्ति को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 नगर क्षेत्र रुडकी के छात्र छात्राओं के साथ मनाया।उन्होंने इस अवसर पर बच्चो को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर उन्होंने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए। उन्होंने विद्यालय में कार्यरत भोजन माता को भी स्वेटर प्रदान किये।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीता सैनी, सहायक अध्यापिका श्रीमती अंजू रानी ने श्री सूर्य मोहन सैनी जी को सकुशल सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक बधाई देते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किये जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सूर्य मोहन सैनी जी से भविष्य में भी विद्यालय से जुड़े रहने का अनुरोध किया।


इस अवसर श्रीमती नीलम सैनी जी, कुणाल सैनी जी, अनिता सैनी जी आदि उपस्थित रहें।






