Latest Update

*अ भा सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा रुड़की व देवभूमि निकाय संयुक्त महासंघ की ओर से आज सायं नगर निगम सभागार में सेवानिवृत होने वाले तीन सफाई कर्मचारियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।*

अ भा सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा रुड़की व देवभूमि निकाय संयुक्त महासंघ की ओर से आज सायं नगर निगम सभागार में सेवानिवृत होने वाले तीन सफाई कर्मचारियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

नगर निकाय महासंघ शाखा रुड़की के अध्यक्ष धन प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि आज निगम से सेवानिवृत होने वाले तीन सफाई कर्मचारियों ने

अपना सेवा काल सफलतापूर्वक पूरा किया आज उनके तमाम देयों के चेक उन्हें इसलिए सौंपे जा रहे हैं ताकि उन्हें अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े । उन्होंने तीनों कर्मचारियों को निगम में आते रहने का आमंत्रण दिया ताकि वे अपने छोटे कर्मचारियों को भी अपने जैसी सेवा दिए जाने को प्रेरित करते रहें। उन्होंने तीनों कर्मचारियों के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए सफल कार्यक्रम के लिए संगठन के पदाधिकारियों की प्रशंसा की। 

निगम के अधिकारियों ने सेवानिवृत सफाई कर्मचारियों में श्रीमती सोमती देवी, नन्हे राम व बृजपाल सिंह का फूल मालाओं से सम्मान के साथ साथ चेक , शाल ओढ़ाकर व एक एक पंखा भी भेंट किया गया। 

समारोह में मंच पर सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, वित्त अधिकारी प्रशांत शर्मा, कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र रावत, मौजूद रहे। साथ में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के शाखा अध्यक्ष सनाती बिरला, कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल वैध,संरक्षक सुभाष सैनी, महासचिव संजीव वाल्मीकि, देवभूमि निकाय संयुक्त महासंघ के नरेश गोगलिया, अध्यक्ष विमला देवी, उपाध्यक्ष विनोद डोगरा उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष धन प्रकाश शर्मा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा सेवा निवृत कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News