राष्ट्र और समाज निर्माण में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता: अनुज सैनी सरकारी योजनाओं का मिल रहा है सभी वर्ग के लोगों को लाभ

रुड़की। आज धानसभा रुड़की के खंजरपुर शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व अभियान को लेकर बैठक आहूत की गई। जिसमें मंडल रुड़की पूर्वी की चुनाव अधिकारी जिला मंत्री श्रीमती राजबाला सैनी व जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी मुख्य वक्ता रहे। बैठक में खंजरपुर शक्ति केंद्र के पांचो बूथो पर बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान राजबाला सैनी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है, जिसमें प्रत्येक 3 वर्ष में लोकतांत्रिक तरीके से बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की 10 वर्षों की सरकार ने लोगों को इतनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है की भारतवर्ष के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज हमने बूथ अध्यक्ष का चुनाव किया है। आने वाले 15 से 20 दिनों में मंडल अध्यक्ष के चुनाव होंगे उसके बाद जिला अध्यक्ष और फिर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होंगे। हम सभी को आने वाले निकाय चुनाव में अपने पार्षद प्रत्याशी व मेयर प्रत्याशी के लिए जी जान से जुट जाना है और उनको विजयी बनाना है। बूथ 124 पर रविंद्र कुमार, 125 पर सुभाष यादव, 126 पर अर्जुन, 127 पर विक्रम पाल, 128 पर मुकेश पाल को बूथ अध्यक्ष नामित किया गया। बैठक में मंडल महामंत्री बृजमोहन सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक समोद चौहान, मंडल मंत्री विनीत प्रजापति,‌ अजय प्रधान, ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News