
रुड़की बस स्टैंड पर प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो व जैन ढाबा मालिक सुरेश जैन आदि ने कार्तिक पूर्णिमा नहान पर्व राहगीरों को चाय व मठी का प्रसाद वितरित किया प्रसाद वितरण करते हुए भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि हमसब को माँ गंगा के पावन पर्व पर दान व सेवा कार्य कर पुण्य कमाना चाहिये और गरीब व जररुतबन्द मानव जाति की जरुरत पूरी कर सेवा कर्म करना चाहिए इस कार्तिक पूर्णिमा पर माँ गंगा के पवित्र जल के स्नान व भगवान विष्णु की आराधना का बड़ा महत्व इस दिन भगवान विष्णु ने प्रलयकाल वेदों की रक्षा के लिए मत्स्य रूप में जन्म लिया था हमसब को माँ गंगा व भगवान विष्णु की आराधना कर जनकल्याण की कामना करनी चाहिए व मानव जीवन को सार्थक करना चाहिए इस अवसर पर विपिन जैन, सचिन गोंड़वाल, नरेश कुमार, रमेश जैन, विजय,अजय जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।






