
आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जनजाति गौरव दिवसके रूप में इस अवसर पर रुड़की जिले के पश्चिमी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज पाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नेता थे इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म संघर्षों से भरा था उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को ब्रिटिश सरकार की अत्याचारों के खिलाफ एकजुट किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी

इस अवसर पर एडवोकेट नवीन जैन ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड मे उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संघर्ष था,

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत आज भी झारखंड में जीवित है उनकी शिक्षाएं और संघर्षों ने झारखंड के लोगों को स्वतंत्रता और सावधीनता के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन हमें उनकी शिक्षाओं और संघर्षों को याद करने का मौका देता है हमें उनके संघर्षों को कभी नहीं भूलना चाहिए इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी और सभी ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए, इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री शिवकरण, मंडल उपाध्यक्ष उमेश पटेल सचिन गोदियाल आदि काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे






