
बाल दिवस के अवसर पर अविरल गंगा शाखा रुड़की ने अपने गौरवपूर्ण दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य मेले का आयोजन किया।यह मेला मारवाड़ कन्या पाठशाला लाल कुर्ती कंटोनमेंट के प्रांगण में लगाया गया।मेला के मुख्य अतिथि एस एस पी देहात स्वप्निल जोशी जी, विशिष्ट अतिथि श्री ललित मोहन अग्रवाल और कैंट बोर्ड के कॉमनडेंट प्रतिनिधि श्री दीपक ज़ी ने

दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।मेले में स्कूल की छात्राओं ने गणेश वंदना और संस्कृत नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी।।साथ ही और विभिन्न स्कूल से आए छात्र छात्राओं ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर मेले में शमा बांधा।मुख्य अतिथि ने लक्की कूपन ड्रा निकालकर उपहारों की शुरुआत की जो अनगिनत कीमती घरेलू समान के रूप में थे।शाखा के द्वारा मेंहदी, नृत्य, गान, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया


जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।सभी प्रतियोगी बच्चो को शाखा ने मेडल देकर सम्मानित किया।इस मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में निर्धन एवम् जरूरतमंद छात्र छात्राओं की स्कूली फीस और निर्धन कन्या का विवाह आदि जैसे कार्यों के लिए धनराशि एकत्रित करना रहा जो शाखा प्रत्येक वर्ष करती आ रही है।शाखा संरक्षक डॉ सत्येंद्र मितल,प्रदीप वधावन और सुनील जैन जी ने मुख्य अतिथि को शाखा के कार्यों के बारे में अवगत कराया।इसके अलावा मेले प्रबंधक भारत आहूजा और

पीयूष गर्ग नीरज मित्तल जी की देख रख में मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगे थे।डॉ संगीता सिंह ने सभी को शाखा का परिचय देते हुए किए गए कार्यों को बहुत अच्छे से दर्शकों को बताया। इलेक्ट्रिक स्कूटर, गीता पुस्तके, गेम, चाट आदि स्टालों पर भीड़ देखने को मिली।बच्चों का मेला देखने का उत्साह देखते बनता था।सचिव रमा गुप्ता ने मंच संचालन किया।शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शाखा के सभी सदस्य एक महीने से मेले की तैयारियों में लगे हुए थे और इस सफलता के बाद भविष्य में ऐसे मेले का आयोजन करते रहेंगे।कोषाध्यक्ष संजय कालरा,सुगंध जैन,विमलेश गिरी दिनेश सैनी,रीति वर्मा,अंजली गर्ग,नीलम शर्मा,नीलम माधोक,वर्णित अग्रवाल, संजय,दीपाली ममता,सीमा वधावन,नैंसी कालरा, राधिका, अरुणा, मनीषा,संदीप, नवीन,दीपक, विपुल, नेहा आदि सदस्यों ने मौजूद रहकर अपना पूरा सहयोग दिया।






