पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर, बारह बाइक बरामद

रूड़की। पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 12 बाइक बरामद की है।

गंगनहर के नया पुल में चैकिंग कर रही गंग नहर कोतवाली पुलिस टीम ने बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका। पूछताछ में कोई संतुष्टि भरा जवाब न मिल पाने पर जब उक्त मोटर साइकिल के इंजन नम्बर एवं चेसिस नम्बर को चैक किया गया तो उक्त वाहन के चोरी होने के संबंध में थाना कलियर में चोरी का मुकदमा 468/24 दर्ज होने की जानकारी सामने आयी। दोनों संदिग्ध साहिल उर्फ एप्पल व जुबैर उर्फ लक्की से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर आम के बाग मे छुपाई गई 11 अन्य मोटर साइकिलों को भी पुलिस टीम ने संदिग्धों की निशानदेही पर बरामद किया गया। बरामद अन्य दोपहिया वाहनों में से 01 मोटर साइकिल की चोरी के संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 776/24 पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। शेष 10 मोटरसाइकिलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों युवकों ने उक्त सभी मोटरसाइकिलों को जनपद हरिद्वार व सहारनपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

कोतवाली गंगनहर पुलिस की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

पकड़े गए आरोपित साहिल उर्फ एप्पल पुत्र छोटा निवासी ग्राम इमलीखेड़ा व जुबैर उर्फ लक्की पुत्र भूरा निवासी ग्राम बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद को जेल भेज दिया गया है। इनकी निशान दही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News