छवि भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

भगवानपुर । पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज सिकन्दरपुर भैंसवाल विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य के निर्देशन में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हुआ । दूसरे दिवस अंदर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न की गई। तीन हजार मीटर और 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सिकंदरपुर भैंसवाल से मनीष कुमार प्रथम एवं 800 मीटर और 400 मीटर बालिका वर्ग में छवि भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में वंश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग एक सौ मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।भाला फेंक में सन्नी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन मोहन राज कन्याल एवं विश्वास कुमार द्वारा किया गया। प्रतिभागियों एवं बाहर से आये खेल शिक्षकों के लिए सूक्ष्म जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार,दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार , कल्पना बड़थ्वाल , संदीप कौशिक, प्रमोद कुमार कपरूवान, राकेश कुमार, मनोज कुमार, देवी पाल सिंह, महेंद्र सिंह राणा,अजय कुमार शर्मा, शिवानी प्रकाश, नीरू सिंह,कार्यालय कर्मचारी जितेंद्र कुमार हलदर ,कल्पना देवी, रजनीश , सौरभ कुमार बाहर से आये व्यायाम शिक्षक विनोद जुयाल , अरुण मलिक, शिवकुमार शर्मा,नरेश सेमवाल, बृजपाल सिंह, आदेश कुमार, कंवर पाल पीआरडी, अश्विनी कुमार पीआरडी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News