महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक जी के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजंलि दी गई एवं उन्हें नमन किया गया, कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने बचपन से ही देश की आजादी के लिए अग्रणी भूमिका निभाई एवं देश की प्रथम प्रधानमंत्री बन कर देश सेवा में अपना जीवन लगा दिया,श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने देश को उन्नति के पथ पर ले जाने का कार्य किया, सभी कार्यकर्ता ऐसी महान नेता से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने का कार्य करे ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री स०पी०कौशिक जी ने की एवं संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, पूर्व पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक,इंटक अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल (पहलवान), पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान,वरिष्ठ नेता भूषण त्यागी,इंटक महानगर अध्यक्ष बिट्टू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मो रिजवान,वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी,कांग्रेस प्रवक्ता उम्मेंद गाजी,युवा नेता मनीष परमार,युवा नेता तुषार अरोड़ा, युवा नेता हेमंत जुल्का, वरिष्ठ नेता मोहम्मद कुर्बान,वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र दीवान,युवा नेता नासिर हुसैन,युवा नेता विशाल शर्मा,युवा नेता सुजल कौशिक, कार्तिक गोस्वामी,कमलेश कुमार,यूनुस अंसारी, मो परवेज़,अनीस अहमद,यूथ कांग्रेस के युवा नेता सुजल कौशिक, कार्तिक गोस्वामी, वैदिक चौधरी, अवि चौधरी, अंशुल यादव, अनस मलीक, रोहित शर्मा, आकर्ष यादव, हर्ष आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।






























