Latest Update

उमेश कुमार के द्वारा हरिद्वार जिले में आज बारिश के बाद आयी आपदा को लेकर सरकार को आड़े हाथी लिया गया

रुड़की -आज विधानसभा के सत्र दौरान खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के द्वारा हरिद्वार जिले में आज बारिश के बाद आयी आपदा को लेकर सरकार को आड़े हाथी लिया गया उमेश कुमार ने हाथों में मांग के3 पोस्टर लेकर अपनी मांगों का प्रदर्शन किया ।

उमेश कुमार की मांग है कि पूरे जिला हरिद्वार में 70% खेती बर्बाद हो चुकी है । सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है बारिश के बाद आई आपदा से लोग बर्बाद हो गए हैं पूरे जिले को आपदा ग्रस्त घोषित किया जाए और उचित राहत राशि उपलब्ध कराने का काम किया जाए यही नहीं खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के द्वारा सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का इस्तीफा भी मांगा गया । विधायक उमेश कुमार ने निशाना साधते हुए कहा के हरिद्वार जिले में आई आपदा मंत्री के द्वारा सिर्फ हवाई द्वारा किया गया है और अभी तक किसने और बाढ़ पीड़ितों को कोई बड़ी राहत नहीं पहुंचाई गई है इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए । आज विधानसभा का पहला दिन था जिसके चलते हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार विधानसभा में खूब गरजे उमेश कुमार ने सरकार को आड़े हाथों लिया कि हरिद्वार जिले में भयंकर बारिश के बाद जो आपदा आयी उसने लोगों को तबाह और बर्बाद कर दिया । आपदा से फसले चौपट व बर्बाद हो गई लेकिन सरकार की कथनी और करनी में अंतर है यहां उनके मंत्री और अधिकारी सिर्फ हवाई दौरा करते नजर आए लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य नहीं किया गया है । उमेश कुमार ने कहा है कि मेरी मांग है कि किसानों को राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए उनके बिजली के बिल ट्यूबवेल के बिल और अन्य ऋण को माफ करने का काम सरकार करें और बड़ी राहत राशि उन्हें प्रदान करने का काम करें यही नहीं उमेश कुमार के द्वारा सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज पर जमकर निशाना सदा गया और उन्होंने सतपाल महाराज के इस्तीफा की सदन के अंदर मांग करी यही नहीं उमेश कुमार विधानसभा के अन्दर सीडीओ पर हाथों में पोस्टर लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए धरने पर बैठ गए

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News