Latest Update

रुड़की पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिलवाया कांवड़ यात्रा में आए बिछड़े दंपत्ति को

कावड़ मेला पर्व में बिछड़े दो दंपति को मिलाने का फेसबुक बना माध्यम*

दिनांक 7 जुलाई 2023 को एक *भोली रीना पत्नी सतवीर निवासी भलस्वा डेरी थाना भलस्वा डेयरी बजरंग चौक दिल्ली* जो कि अपने पति के साथ कांवड़ यात्रा पर आई थी , जो जो कोर कॉलेज और रुड़की के बीच अपने पति से बिछड़ गई थी ,उक्त भोली के पास अपने पति व परिवार का किसी का कोई संपर्क नंबर नहीं था जिस पर *”स्वतंत्र प्रभार” प्रभारी कोतवाली रुड़की नीहारिका तोमर* द्वारा *उप निरीक्षक नितिन बिष्ट हे0कानि0 गुलशन नेगी कोतवाली रुड़की* को तलाश हेतू आवश्यक दिशा निर्देश देकर उक्त महिला भोली के परिजनों / परिचितों की जानकारी कर सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से उनके दिल्ली निवासी परिचितों का मोबाइल नंबर ज्ञात कर संपर्क किया गया , लेकिन उक्त महिला के पति का मोबाइल भी स्वीच ऑफ़ था जिससे सम्पर्क होना और भी मुश्किल हो गया उसके बाद लगातार परिचितों से सम्पर्क करने से उक्त भोली के पति का कलियर रुड़की के बीच होना बताया गया , इस पर रुड़की पुलिस द्वारा रुड़की से कलियर के ड्यूटी प्वाइंटों से निरंतर अनाउंसमेंट की गई जिस पर आज दिनांक 08/07/2023 को सोलानीपार्क के पास से उक्त भोली के पति सतवीर के होने की जानकारी मिली जिसको उसकी पत्नी रीना उपरोक्त से मिलवाया गया । उक्त दंपत्ति के द्वारा रुड़की पुलिस हृदय से धन्यवाद किया गया दोनो को आगे से परिवार के सदस्यों के संपर्क नंबर अपने पास रखने की हिदायत दी गई ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News