Latest Update

कावड़ सेवा शिविर के शुभारंभ के अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे

रुड़की में जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह द्वारा आयोजित कावड़ सेवा शिविर के शुभारंभ के अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कांवड़ शिविर हमारी पारंपरिक और धार्मिक महत्वपूर्णता को दर्शाता है जो हमारे जीवन का अभिन्न अंग है यहां हम सब मिलकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और उनकी कृपा और आशीर्वाद को प्राप्त करने का अवसर पाते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति ने कहा कि शिव कावड़ सेवा एक आदर्श प्रयास है जिसमें हम लभगवान शिव की भक्ति करते हुए पवित्र गंगाजल को श्रद्धा पूर्वक ले जाते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर हमें आपसे संबंध और सामरिक भावना का अनुभव कराता है हम सब एक दूसरे के सहयोग का आनंद लेते हैं और एक दूसरे को समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्यों को हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर सभी ने जय भोले और ओम नमः शिवाय के जयकारे लगाए कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अशोक चौधरी, राजेन्द्र चौधरी,उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,वाई पी सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, पवन तोमर ,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर संजय त्यागी, ललित मोहन अग्रवाल, सूंदर लाल प्रजापति, बी एल अग्रवाल पार्षद विवेक चौधरी अनूप राणा आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News