Latest Update

विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार की रूडकी जिले की बैठक

 6 जुलाई 2023 को विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार की रूडकी जिले की बैठक आयोजित की गयी. जिसमे प्रान्त कार्यकारिणी से आदरणीय श्री शेर सिंह जी व आदरणीय श्री अवधेश जी, आदरणीय श्री मित्तल जी, आदरणीय श्री विपिन जी व विभाग से आदरणीय श्री कामेश जी, विश्व हिन्दू परिषद से जिला प्रमुख आदरणीय डॉ बृजेश सैनी जी, व धर्म प्रसार से श्री अनिल वर्मा जी, श्री राकेश गर्ग जी, श्री अरुण मित्तल जी, श्री रामानंद जी, श्री योगेश गोयल जी, व श्री अनुभव शर्मा जी उपस्थित रहे.
बैठक मे जिला, प्रखंड, बस्ती / ग्राम कार्यकारिणी विस्तार, कार्यक्रमों की रूपरेखा व विभिन्न दायित्वों पर परिचर्चा हुई. सनातन धर्म प्रचार प्रसार मे अन्य सभी समकक्ष संगठनों के साथ मिल कर कार्य करने पर बल दिया गया.
मंगलोर प्रखंड प्रमुख हेतु श्री अनुभव शर्मा जी के नाम की घोषणा, विश्व हिन्दू परिषद जिला प्रमुख डॉ बृजेश सैनी जी द्वारा की गयी.

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News