दिनांक 1 जुलाई 2023 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपत सेवा पुलिस मुख्यालय जनपद देहरादून श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशों निर्देश के क्रम केअनुपालन में श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार श्री अभिनव त्यागी के नेतृत्व में फायर स्टेशन रुड़की टीम के द्वारा फिनोलेक्स केबल प्राइवेट लिमिटेड लाठर देवा हुण थाना झबरेड़ा में फिनोलेक्स कंपनी लिमिटेड एवं फायर स्टेशन रुड़की की टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक आकस्मिक माक Drill डेमो का अभ्यास किया गया जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा भी भाग लिया गया डेमो एवं ड्रिल के दौरान कंपनी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखीएवं जांची गई
श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय द्वारा बारीकी से अवलोकन किया गया साथ ही महोदय द्वारा कंपनी प्रबंधन एवं उनके स्टाफ को ब्रीफिंग के दौरान अग्नि से होने वाले नुकसान एवं उसके बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि कंपनी में आप एक फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करते हैं कोई भी घटना हमेशा एक छोटी सी चिंगारी के रूप में ही होती है लेकिन यदि समय रहते उस पर काबू ना पाया गया तो विकराल रूप धारण कर लेती है जिसे कंपनी प्रबंधन के साथ-साथ राष्ट्र की संपत्ति का भी भारी नुकसान होता है किसी के जानमाल के नुकसान से भी इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि आप एक अति संवेदनशील ज्वलनशील पदार्थों की श्रेणी में काम करते हैं ऐसे स्थान पर अग्निशमन उपकरणों एवं जागरूकता का उच्च कोटि का होना अति आवश्यक है महोदय द्वारा कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि अग्नि सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार की ढिलाई एवं कमियां को बर्दाश्त नहीं की जाएगी भविष्य में किसी प्रकार की भी कोई कमी होने पर कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी क्योंकि जहां पर आप काम करते हैं मनुष्य का जीवन सबसे कीमती होता है अग्निशमन उपकरणों को हमेशा उच्च कोटि की दशा में क्रियाशील होने हेतु कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया गया ड्रिल एवं डेमो के दौरान कंपनी के प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे

डेमो एवं ड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारी गण।
1 वरिष्ठ चालक भजन सिंह नेगी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की
2 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
3 चालक सुमित पुंडीर
4 फायरमैन हरिश्चंद्र राणा
5 फायरमैन हरजीत सिंह
6 फायरमैन देवेंद्र सिंह भंडारी






