Latest Update

जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गन्ना मूल्य बढ़ाने का अनुरोध किया


हरिद्वार। आज हरिद्वार आगमन पर पतंजलि योगपीठ स्थित हेलीपैड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला सहकारी बैंक लि० हरिद्वार के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सुशील राठी ने मुख्यमंत्री को गन्ने भेंट कर प्रदेश के गन्ना किसानों की ओर से उनका ध्यान किसानों की प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने आगामी पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने का पुरजोर अनुरोध किया।

सुशील राठी ने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए गन्ने के मूल्य में उचित वृद्धि किया जाना समय की आवश्यकता है। बढ़ती महंगाई, कृषि लागत, खाद, बीज, डीजल एवं मजदूरी के खर्च को देखते हुए किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि प्रदेश के गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गन्ना मूल्य में सम्मानजनक वृद्धि की जाए, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News