Latest Update

“एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा” — बाबा फुलसन्दे वालों ने बताया जीवन का वास्तविक आधार

 

रामनगर। रामनगर के पैलेस में आयोजित त्रिदिवसीय दिव्य सत्संग के दूसरे दिन ईश्वरीय मंत्र के दृष्टा ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसन्दे वालों ने श्रद्धालुओं को धर्म, आत्मज्ञान, संयम और सदाचार का संदेश दिया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के प्रवचन सुने और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।

सत्पुरुष बाबा फुलसन्दे वालों ने अपने प्रवचन में कहा कि “एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा” ईश्वर की भक्ति और सत्य के मार्ग की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा—“परमेश्वर नमस्तुभ्यं, आदि ब्रह्म नमस्तुभ्यं, नारायण नमस्तुभ्यं, अक्षरं परम ब्रह्म नमस्तुभ्यं।” उन्होंने कहा कि आदि पुरुष और परम ब्रह्म की स्मृति के साथ जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाना चाहिए।

बाबा ने कहा कि मनुष्य का शरीर छह तत्वों से बना है और मृत्यु के बाद यह शरीर नष्ट हो जाता है, लेकिन ब्रह्म तत्व अविनाशी है। उन्होंने कहा कि छठे तत्व अर्थात ब्रह्म तत्व की साधना मनुष्य को आत्मिक रूप से ऊंचा उठाती है। शरीर के नष्ट हो जाने के बाद भी ब्रह्म तत्व नष्ट नहीं होता।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में नियम और धर्म का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। जो व्यक्ति नियम, संयम और धर्म के मार्ग को छोड़ देता है, उसका जीवन भटकाव की ओर चला जाता है। वहीं जो व्यक्ति सोच-समझकर धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलता है, वह परम ब्रह्म की अनुभूति की ओर अग्रसर होता है।

सत्पुरुष बाबा ने संन्यास के विषय में भी श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि कोई संन्यास का मार्ग अपनाता है तो उसे शिवपुत्र कार्तिकेय की तरह दृढ़ और संयमी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दुनिया का त्याग कर दिया है, फिर उस पर दोबारा मोह और आसक्ति की दृष्टि नहीं रखनी चाहिए। जीवन को संतुलित करना ही धर्म आचरण है। उन्होंने कहा कि नियम और संयम का पालन न करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे अपने जीवन को नष्ट-भ्रष्ट कर लेता है।

उन्होंने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति ब्रह्म रूप गुरु के चरणों में बैठकर साधना करता है और सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करता है, तो उसके तन-मन में ज्ञान का उजाला होता है। बाबा ने कहा कि सब कुछ प्रभु के हाथ में है, लेकिन सद्गति और दुर्गति का मार्ग मनुष्य अपने कर्मों से स्वयं तय करता है।

सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में बाबा के प्रवचनों को श्रद्धापूर्वक सुना। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, राजकुमार उपाध्याय, चंद्रकांत शर्मा, अगम मित्तल, अजय चौधरी, हरफूल सिंह राठी, मधु मेहंदी रत्ता, डॉ. अशोक शर्मा आर्य, भावना शर्मा, अनीता, जानकी, वीणा, शिक्षा रानी, निरंजना, ऋषिका, वीरगति यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, संयम, सदाचार और गुरु भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।दिव्य सत्संग में भाजपा के वरिष्ठ नेता ( मेयर प्रतिनिधि) ललित मोहन अग्रवाल , राजकुमार उपाध्याय, चंद्रकांत शर्मा, अगम मित्तल , अजय चौधरी, हरफूल सिंह राठी  मधु मेहंदी रत्ता, डॉ अशोक शर्मा आर्य,  चंद्रकांत शर्मा,  भावना शर्मा,अनीता ,जानकी ,वीणा, शिक्षा  रानी, निरंजना ,ऋषिका, वीरगति  यादव आदि श्रद्धालु उपस्थित  रहे। 

अशोक शर्मा आर्य 

9837506223

 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News