Latest Update

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन-पूजन, हनुमान जी महाराज का लिया आशीर्वाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन-पूजन, हनुमान जी महाराज का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने आज श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा एवं अखंडता के लिए मंगलकामना की।

दर्शन-पूजन के पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आश्रम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें हनुमान जी महाराज की पावन गदा एवं रामनामा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस दौरान राष्ट्रसेवा के प्रति उनके संकल्प की सराहना करते हुए प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी महाराज से कामना की गई कि देश की सेवा के लिए उनके प्रयास निरंतर सफल हों और उनका संकल्प सदैव मजबूत बना रहे।

आयोजकों ने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर सदैव बना रहे और उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा, शांति एवं अखंडता के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हों।

जय श्री राम 🚩

जय बजरंगबली 🚩

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News