
भगवानपुर। पीएम श्री राइका सिकंदरपुर भैसवाल में प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशानुसार आज विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों के साथ बस्ता रहित दिवस मनाया गया। विद्यालय में आज उपस्थित लगभग 255 छात्र छात्राओं ने विद्यालयी शिक्षा को आनन्ददायक और तनावमुक्त बनाने के लिए कौशल पर आधारित रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नोडल शिक्षक विश्वास कुमार ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन करते हुए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक समय से कक्षावार विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराई गयी। कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्रों की खेल प्रतियोगिताओं में रस्सा कूद में अरशिना कक्षा 8 ने प्रथम, नाजिया कक्षा 6 ने द्वितीय एवं उरूज फातमा कक्षा 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड में सुभान कक्षा 7 ने प्रथम,उवैद कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नबिया कक्षा 7 ने प्रथम, सना कक्षा 7 ने द्वितीय, नेहा कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रिहान कक्षा 8 ने प्रथम, असद कक्षा 7 ने द्वितीय और उवैद कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । अंताक्षरी प्रतियोगिता में अलवीरा कक्षा 9 प्रथम, सोफिया द्वितीय और आदिबा तृतीय स्थान पर रही। फ़्रीडम फाइट गेम में अनमोल कक्षा 11 ने प्रथम, सृष्टि कक्षा 10 ने द्वितीय एवं आसिफ कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षा से विकसित भारत विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता में जीनत कक्षा 11 ने प्रथम स्थान, साक्षी कक्षा 12 ने द्वितीय स्थान एवं गरिमा कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आइशा कक्षा 9 ने प्रथम, समरीन कक्षा 12 ने द्वितीय एवं छवि भास्कर कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्र कला प्रतियोगिता में अलीना कक्षा 9 ने प्रथम, उम्मेहबीबा कक्षा ने 10 द्वितीय ,वर्षा कक्षा 9 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में टीम साक्षी, आलिया, छवि, काकुल, अर्शिया, आरती ने प्रथम स्थान एवं टीम आर्यन, विपिन, साइम, उवैद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के समस्त शिक्षक दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार , कल्पना बर्त्वाल, संदीप कौशिक, प्रमोद कुमार कपरूवान, देवीपाल सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह राणा , अजय कुमार शर्मा, सुमित सैनी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




















