Latest Update

सेवा संकल्प अभियान के तहत इमलीखेड़ा में चला जागरूकता अभियान डेंगू से बचाव और प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने का लिया संकल्प

इमलीखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय इमलीखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं अभिभावकों को स्वच्छता, डेंगू से बचाव तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने ग्रामीणों एवं अभिभावकों से क्षेत्र को डेंगू मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आसपास पानी का ठहराव न होने देने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए पहल करनी चाहिए।

नगर पंचायत के सभासद शिवकुमार सैनी ने भी स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियानों में ग्रामीणों की सहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नीलम आर्या ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजीव कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर शिक्षक मदनपाल एवं विनोद कुमार सहित ग्रामीण, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।शुभम सैनी, अनुज सैनी,आकाश सैनी,दामिनी आर्या, प्रीति पाल आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News