Latest Update

क्रांतिकारी शालू सैनी को शामली में सैनी समाज द्वारा “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान” से सम्मानित किया गया 

सैनी समाज सेवा समिति (रजि.) शामली द्वारा आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती *साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी* को 6000 से अधिक लावारिस व बेसहारा मृतकों के अंतिम संस्कार की सेवा के लिए “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शालू सैनी मुख्य आकर्षण रहीं। पिछले कई वर्षों से वे मानवता की सेवा में समर्पित हैं। सड़कों, नालों और अस्पतालों के बाहर मिले लावारिस एवं बेसहारा शवों को वे बेटी बनकर अपना नाम देकर सम्मानजनक अंतिम संस्कार करती हैं। अब तक *6000 से अधिक बेसहारा लोगों* को मुखाग्नि देकर मोक्ष दिला चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें *”लावारिसों की वारिस”* कहा जाता है। 

शालू सैनी शामली में बेसहारा बुजुर्गों के लिए *क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम* भी संचालित करती हैं। उन्हें विश्व स्तर पर की गई मानव सेवा के लिए *वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड होल्डर* होने का गौरव भी प्राप्त है।

उनके निस्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए सैनी समाज ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान” से सम्मानित किया।

इस अवसर पर शालू सैनी ने कहा, _”यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन 6000 पुण्य आत्माओं का है जिनका अंतिम समय में कोई अपना नहीं था। महात्मा फुले जी ने कहा था – शिक्षा ही शक्ति है, और मैं कहती हूँ – सम्मान ही मुक्ति है।”_

कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण एवं समाज के गणमान्य लोग व साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्टीय महासचिव राजू सैनी उपाध्यक्ष रविंदर शर्मा मंगलेश कुमार कमल सैनी उपस्थित रहे।

*भवदीय,*  

*क्रांतिकारी शालू सैनी*  

*राष्ट्रीय अध्यक्ष – साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट, शामली*  

*संपर्क: 8273189764*

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News