Latest Update

नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ गणेश महोत्सव का समापन,भक्तों ने जमकर किया नृत्य

रुड़की।फोनिक्स विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शोभायात्रा और गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ विधिवत समापन हो गया।शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु जमकर झूमे और भक्ति गीतों पर नृत्य किया।शोभायात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर रुड़की स्थित चंद्रशेखर चौक पहुंची,जहां से शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण घाट के लिए रवाना हुई।विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।विश्वविद्यालय के चेयरमैन,युवा भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि गणेश महोत्सव आपसी भाईचारे,श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर है,ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ०मनीष पांडेय,रजिस्ट्रार अमित गौतम,चिराग शर्मा,सचिन चौहान,आयशा अंसारी,कपिल कुमार,आशु,विशांत, रॉबिन,डॉ०शिल्पी गुप्ता,पूनम देवी,अंजू रानी,तुषार पुंडीर समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी और छात्र-छात्राएं के अलावा युवा भाजपा नेता दीपक पांडे,मुकेश रावत,आकाश गौतम, जुनैद मलिक आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News