Latest Update

लक्सर क्षेत्र को विकसित और शिक्षित बनाया जाएगा

लक्सर। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सैनी ने लक्सर विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी जताई है। उन्होंने पार्टी से लक्सर सीट पर टिकट की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी संगठन और जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो लक्सर क्षेत्र को विकसित और शिक्षित बनाने के साथ ही यहां आमजन की समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा। 

    लक्सर स्थित स्काॅलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव के पत्रक का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता में पूर्व डीईओ ब्रहमपाल सिंह सैनी ने कहा कि वह 1978 से संगठन और आरएसएस के जुड़े रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं का उन्हें ज्ञान है। क्षेत्र और समाज के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है। यदि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। एक अक्टूबर से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान आरंभ होगा। आॅल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज ने भाजपा का समर्थन किया है। समाज ने इस बार कलियर के बजाय लक्सर विधानसभा सीट पर समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की है। ब्रहमपाल सैनी उच्च शिक्षित हैं। वह बीईओ, डीईओ, समाज कल्याण विभाग में संयुक्त निदेशक और मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी के पदों पर रहे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। कार्यक्रम में इंजी. करण सिंह सैनी, डाॅ. नारायण, विक्रम सैनी, अंशुल चैधरी, अजय सैनी, पुलकित आनंद महाराज, धर्म सिंह, अजय सिंह, विक्रम सैनी, इंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, संदीप सैनी मौजूद रहे। 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News