Latest Update

*विश्वकर्मा दिवस पर बिशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में हुआ भव्य आयोजन* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास से मनाया गया*

रुड़की। बिशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, रुड़की, संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट के परिसर में आज विश्वकर्मा दिवस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा संस्थान की सुख-समृद्धि, प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ श्री सौरभ भूषण शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के *सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि* भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी दक्षता एवं कर्म के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा दिवस हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

*कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि* भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि निर्माण, कौशल, परिश्रम और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

*मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि* संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सामूहिक रूप से प्रसाद एवं भंडारे का आनंद लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री दिवाकर जैन शहज़ेब आलम विशाल सैनी सुधीर सैनी जहांगीर आबाद प्रणव शर्मा विकेट सिंह तनु रुचि सोनी जितेंद्र सिंह शाहीन आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News