
आज वटवृक्ष पर आयोजित मेले के अवसर पर आयोजित भव्य दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर रोमा सैनी ने कहा कि कुश्ती भारत के प्राचीन और गौरवशाली खेलों में से एक है। ऐसे पारंपरिक खेलों और दंगलों का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, ताकि हमारी युवा पीढ़ी
अपने प्राचीन खेलों, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा हमारी समृद्ध खेल परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम एवं सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन खेल परंपराओं का संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति और खेल विरासत के प्रति युवाओं में सम्मान और जुड़ाव बढ़ता है।
रोमा सैनी
प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड



















