Latest Update

बिजेंद्र चौधरी और सुशील राठी का जलवा,पांचों सीटें जीती आज होगा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

रुड़की। जिला सहकारी बैंक की आज पांच डायरेक्टर सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें सुशील राठी और विजेंद्र चौधरी खेमे का जलवा रहा । सभी पांचों सीट इसी खेमे ने जीत ली है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को तहसील भवन रुड़की में होगा।

जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के संचालक के पाँच पदों पर हुए चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र-1 क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ में 35 मतों में से भारती देवी को 21 व सुशील कुमार को 14 मत मिले, निर्वाचन क्षेत्र-2 खानपुर लक्सर में 12 में से 7 मत लता एवं संगीता को 4 मत मिले एक मत नहीं डला, निर्वाचन क्षेत्र-3 नारसन में 17 में से 12 मत आंचल सिंघल एवं 5 मत रूचि को मिले, निर्वाचन क्षेत्र -7 विशेष समितियां में 94 में से एक पद पर सुशील राठी को 67 एवं प्रदीप कुमार को 27 मत मिले एवं दूसरे पद पर राजवीर सिंह को 64 एवं सलोनी शर्मा को 23 मत मिले, दो मत नहीं पड़े, निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के संचालक के 8 पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, तथा आज संचालक के 5 पदों के लिए उपरोक्तानुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमें भारती देवी, लता, आंचल सिंघल, राजवीर सिंह एवं सुशील राठी विजयी हुए।

 उन्होंने बताया कि सभापति उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन आज किया जाएगा। नारसन ब्लॉक की दो सीटों पर बिजेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश,रुड़की ब्लॉक की दो डायरेक्टर सीट पर नवनीत चौधरी व प्रधान इस्लाम, भगवानपुर ब्लॉक की दो डायरेक्ट सीट पर देवेंद्र अग्रवाल और प्रधान बबली चौधरी,बहादराबाद ब्लॉक की दो डायरेक्टर सीट पर उत्तम सिंह व सपना शर्मा पहले ही निर्विरोध डायरेक्टर चुने जा चुके हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News