
रुड़की। ढंडेरा में बुधवार को इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर की ओर से रक्षा बंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं को साझा किया।

इस दौरान बहनों ने इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता को राखी बांधी। बहनों ने दोनों के साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की।
इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते से बड़ा कोई रिश्ता नहीं है। यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग की भावना से जुड़ा होता है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी दौलत रिश्ते हैं और इनसे बढ़कर कोई संपत्ति नहीं हो सकती।
निधि राणा ने कहा कि बहन के लिए भाई से बढ़कर कोई दौलत नहीं है। रक्षाबंधन जैसे पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का काम करते हैं।
समारोह में रिंकल पुंडीर, ऊषा, नीमा बिष्ट, प्रभा ध्यानी, बीना कंडारी, उर्मी राणा, नीलम, अनिता, पूनम, रेखा, रजनी, देवेश शर्मा, जसवीर प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



















