Latest Update

रुड़की से कलियर मार्ग पर सोलानी नदी के पुल से लेकर धनोरी तक क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल* *प्रभाव से बनाया जाए – राजेंद्र* *चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष जिला कांग्रेस* 

*रुड़की से कलियर मार्ग पर सोलानी नदी के पुल से लेकर धनोरी तक क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल* *प्रभाव से बनाया जाए – राजेंद्र* *चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष जिला कांग्रेस* 

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट द्वारा सैलानी नदी के पुल से लेकर कलियर तक नहर किनारे मार्ग का निरीक्षण कर पाया कि मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है तथा आने जाने वाले स्थानीय लोगों को एवं क्लियर मेले के जायरीनों को बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है विशेष रूप से महिला छात्रों ओर बुजुर्गों को।

कल जिलाधिकारी हरिद्वार को भी इस संबंध में राजेंद्र चौधरी तथा कलियर विधायक फुरकान अहमद द्वारा अवगत कराया गया था और उन्होंने संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से गड्ढे भरते हुए सड़क निर्माण हेतु निर्देश दिए गए थे लेकिन आज जब कोई काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वयं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की उनके द्वारा बताया गया कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा pwd को चेतावनी देते हुए कहा कि यह गड्ढे तत्काल भरे जाएं वरना pwd विभाग का घेराव किया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News