Latest Update

शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शिव महिमा से गूंजा कथा पंडाल

रुड़की। सुभाष नगर स्थित निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री महाशिवपुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। कथा स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु कथा व्यास पंडित जगदीश पैटूली जी के श्रीमुख से शिव महापुराण के प्रसंग सुनकर भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान बार-बार गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कथा व्यास पंडित जगदीश पैटूली जी ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को सत्य, संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। शिव महापुराण के प्रसंगों का श्रवण जीवन में आध्यात्मिक चेतना के साथ संस्कारों को भी मजबूत करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उसके संदेश को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शिव का स्वरूप त्याग, करुणा और समभाव का प्रतीक है। भगवान शिव हमें यह संदेश देते हैं कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, धर्म और सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को परिवार और समाज में प्रेम, सेवा एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य अनुज नौटियाल, आचार्य दिनेश सेमवाल, आचार्य प्रकाश नौटियाल, पंडित देवेश पैन्यूली एवं पंडित समर भारद्वाज के सानिध्य में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हो रहा है ।

आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती सपना सैनी एवं हर्ष सैनी सह परिवार हैं। यह कथा 18 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक चलेगी। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं दिव्य प्रसाद की व्यवस्था भी की जा रही है।

आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती कमला बमोला, संतोषी माता कीर्तन मंडली, खाटू श्याम कीर्तन मंडली, सुनीता चौधरी, शालू शर्मा, सुनील भटनागर, डॉ. संजय, नीलम सिंह, अमर देवी रावत, कुसुम सुंदरियाल, श्रीमती शशिकांत शर्मा, पूनम शर्मा, अनंत शर्मा, खुशी जोशी एवं निर्मला जोशी सहित सहयोगियों का योगदान बना हुआ है।

कथा के दूसरे दिन की गतिविधियों और प्रमुख धार्मिक क्षणों को दीपक सेमवाल द्वारा मौके से लाइव कवरेज के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया। कथा का सीधा प्रसारण खाटू धाम यूट्यूब चैनल रूडकी एवं फेसबुक पेज पर भी किया जा रहा है।

स्थान: निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर, पीपल वाली गली, सुभाष नगर, रुड़की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News