Latest Update

रामनगर में हरियाली तीज की धूम रही,दीपिका सचदेवा बनी तीज क्वीन

 

रुड़की। रामनगर क्षेत्र में हरियाली तीज की धूम रही। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं के समूहों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया प्रतियोगिता यदि आयोजित की गई। एक होटल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दीपिका सचदेवा तीज क्वीन चुनी गई। उन्हें कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी। तीज क्वीन चुने जाने पर दीपिका सचदेवा ने कहा है कि

हरियाली तीज महिलाओं के लिए खास व्रत-पर्व है। इस दिन भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा की जाती है। बारिश के मौसम में चारों ओर हरियाली छा गई है, पेड़-पौधों पर नई रौनक दिखाई दे रही है और प्रकृति सुंदरता निखर गई है। हर साल इस तिथि पर ऐसा ही नजारा रहता है, इसलिए इस व्रत का नाम हरियाली तीज पड़ा। अखंड सौभाग्य का प्रतीक यह दिन भारतीय परंपरा में पति-पत्नी के प्रेम को और प्रघाढ़ बनाने तथा आपस में श्रद्धा और विश्वास कायम रखने का पर्व बन गया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शीतल,ईशा ग्रोवर,रितु मेहंदीरत्ता,अनु सचदेवा,गीता, प्रिया मेंहदीरत्ता,सोनिया सचदेवा,अंजू सचदेवा,गेसू,प्रियंका,पायल अरोरा,वर्षा भल्ला,चेतना, मितुषी,महिलाएं शामिल हुई।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News