Latest Update

अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का खुलासा, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर एकत्रित कर रहे थे रक्त 27 यूनिट रक्त, ब्लड कलेक्शन उपकरण एवं 02 वाहन बरामद, पांच आरोपी दबोचे

लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्रित किया जा रहा है तथा एकत्रित रक्त को कथित रूप से ब्लड बैंक ना ले जाकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाश शुरू की गई तथा चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी को भी सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई।

स्विफ्ट कार संख्या युके-08- बीएल-3257 की डिग्गी से एक आइस बॉक्स के अंदर 27 यूनिट रक्त एवं 27 खाली ब्लड बैग बरामद हुए। इसके अतिरिक्त ब्लड यूनिट की जांच/माप एवं रक्त संग्रह से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए।

स्कॉर्पियो एन कार संख्या यूपी-20-CD-8085 की तलाशी में 04 डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड तथा हाथ बांधने वाली 04 बेल्ट बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति/लाइसेंस के ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 829/2026, धारा 18(सी), 27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं 316(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपित अनित सैनी, पुत्र राजेश कुमार, निवासी फतवा, थाना लक्सर,शुभम कुमार, पुत्र जीतराम, निवासी ग्राम माड़ा बेला, पोस्ट चन्दपुरी कला, थाना खानपुर. दुष्यन्त कुमार, पुत्र मदनलाल सैनी, निवासी सुरेन्द्र नगर कॉलोनी, आवास विकास, थाना कोतवाली सदर, बिजनौर, कावेन्द्र कुमार, पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी निकट सद्भावना अस्पताल, हरतला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद,. दया सिंह, पुत्र ओमकार सिंह, निवासी ग्राम ईसमपुर ढाणा, थाना गीनौर, जनपद सम्भल का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News