Latest Update

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बीटी गंज,टैंक चौक व अन्य जगहों में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण,बोले भारत को सर्वश्रेष्ठ, सशक्त और अग्रणी बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।

रूड़की।देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सार्वजनिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम बीटीगंज,रामनगर,सोत,वाल्मीकि बस्ती,आदर्शनगर, व अन्य जगहों में किया सार्वजनिक ध्वजारोहण।सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों व संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है।

इस अवसर पर नगर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.आज से ठीक 79 वर्ष पूर्व, हमे आजादी मिली थी.

देश की आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है और इसका वर्णन कुछ मिनटों में नहीं किया जा सकता है. हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है. सबसे पहले में याद करूँगा अपने स्वतंत्रता सेनानियों को जिनका देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वो कभी भूलाया नहीं जा सकता. स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों के कारण ही आज हम आजाद हैं. स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि यह इस देश की शक्ति को भी दिखाता है.

हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ी और उसके बाद जाकर 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली. तब से लेकर आज तक, हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं. आज हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है. देश तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, वित्त, और कई दूसरे क्षेत्रों में विकास कर रहा है जोकि बिना आजादी के संभव नहीं था. परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में एक भारत है. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स जैसे खेलों में भारत सक्रिय रुप से भागीदार है. आज भारत का गौरव विश्व में और भी ऊंचा हो गया है. भारत में उद्योग बढ़ रहा है और दुनिया भर की कंपनी यहां निवेश कर रही हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने नई उचाइयों को छुआ हैं. भारत के छात्र विश्वभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं. देश के वैज्ञानिकों की महनत के चलते आज हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं ऐसे में देश के हर नागरिक को देश की प्रगति को ध्यान में रखकर काम करते रहना चाहिए. क्योंकि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां भारत को अभी मजबूत होने की जरूरत है. स्वतंत्रता के मायने हर किसी के लिए अलग हो सकते हैं,वैसे ही मेरे लिए भी स्वतंत्रता का एक मायना ये है की आज देश में भ्रूण हत्या पे काफ़ी हद तक रोक लग गयी है।

कन्या भ्रूण हत्या जो सदियों से चला आ रहा एक पाप था वो आज तक़रीबन उसपे रोक लगा दी गयी है कड़े क़ानून बनाके। आज हमारे देश की सरकार के पास रोजगार पैदा करने की चुनौती है. ऐसे में हमें एकजुट होकर देश की उन्नति के लिए काम करना चाहिए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,अवनीश शर्मा,सुमित अग्रवाल ,एमएनए नगर निगम,,  राहुल, रश्मि चौधरी,  विक्रांत,,मयंक मेहंदीरत्ता,,नगर निगम के सभी पार्षद गण,,सावित्री मंगला,आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News