लक्सर के डूंगरपुर गांव के पास गन्ने के खेतो में आग से मची अफरा तफरी, किसानों को पहुंचा भारी नुकसान लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित डूंगरपुर गांव के पास गन्ने के खेतों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग के कारण कई किसानों की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।दरअसल आज दोपहर को अचानक डूंगरपुर गांव के पास गन्ने के खेतों में आग लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई लेकिन रेलवे फाटक बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम भी समय से घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी। फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे करके खेत में लगी आग को शांत कराया। आग लगने के कारण किसान प्रवीण कुमार की दस बीघा, बालकृष्ण की तीस बीघा, सुरेंद्र की 13 बीघा राजकुमार 12 बीघा, करता की 6 बीघा और रमेश की 21 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है साथ ही किसानों की फसलों कितना नुकसान पहुंचा है इसका भी आकलन किया जा रहा है।






