शक्ति विहार कॉलोनी स्थित गौशाला में आरती करने पहुंचे नगर आयुक्त (एस डी एम) रुड़की।

आज शिव शक्ति गौ सेवा धाम शक्ति विहार कॉलोनी पाडली गुर्जर में नगर आयुक्त एवं एसडीएम विजय नाथ शुक्ल जी ने गो आरती की नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल जी ने कहा की है। एक समय वह भी था, जब भारतीय किसान कृषि के क्षेत्र में पूरे विश्व में सर्वोपरि था। इसका कारण केवल गाय थी।भारतीय गाय के गोबर से बनी खाद ही कृषि के लिए सबसे उपयुक्त साधन थे।

खेती के लिए भारतीय गाय का गोबर अमृत समान माना जाता था। एसडीएम विजय नाथ शुक्ला जी के साथ शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र गर्ग जी अनुराग कृष्ण जी गौशाला संचालक सुधा नाथ महाराज जी, हरीश पांडे जी अनिल कुमार जी गो आरती में शामिल रहे

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news