Latest Update

रुडक़ी में सर्व समाज सेवा संगठन ने शिवभक्तों को बांटे फल।।

रूडकी में सर्व समाज सेवा संगठन का सेवा भाव का कार्य लगातार चल रहा हैं। इसी सेवा भाव के साथ सावन मास में कांवड़ में जल लेकर आने वाले शिवभक्तों को सर्व सेवा समाज संगठन द्वारा केले का वितरण किया गया। इस दौरान सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने कहा कि शिव भक्तों की सुरक्षा के साथ खाने पीने का भी ध्यान रखना चाहिए हैं।

और कावड़ियों की सेवा करने से पुण्य मिलता है और आज संगठन की तरफ से यह कार्य भी सराहनीय है। इसी दौरान महामंत्री रविंद्र बंसल ने बताया कि काँवड़ मेले में तन मन धन से भोलो की सेवा करनी चाहिए। हरिद्वार से पैदल चलकर आ रहे शिव भक्तों को संगठन के द्वारा केले का वितरण किया गया हैं। साथ ही भोलो की सेवा के लिए जागरूक कर संदेश दिया हैं। कि वह अपने आसपास के उन लोगों की मदद करें जो मदद के इंतजार में भूखे बैठे रहते हैं। ऐसे लोगो की तन मन से सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम चौधरी, अशोक चौधरी , महामंत्री रविन्द्र बंसल, किरण पटेल, तृप्ति कंसल, सुषमा बंसल, मीतू भुरू सिंह, रीता शर्मा, रितिक, शिवानी, पारुल, आदित्य, आँचल (वरिष्ठ) पत्रकार संदीप तोमर और संगठन आदि लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News