Latest Update

रुड़की में काँग्रेसियों ने श्री विघ्नेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक।*

*रुड़की में काँग्रेसियों ने श्री विघ्नेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक।*

__________________________________________

रुड़की। महानगर काँग्रेस कमेटी रुड़की के पदाधिकारियों और वरिष्ठ काँग्रेस नेतागणों ने पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार के शुभावसर पर श्री विघ्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक किया।

रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन के साथ साथ मानव कल्याण हेतु प्रार्थना एवं कावड़ यात्रा के कुशलता पूर्वक संपन्न होने की भोलेनाथ जी से मंगल कामना की गई। रुद्राभिषेक के उपरांत प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर महानगर काँग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व सांसद हरिद्वार राजेंद्र बॉडी, उत्तराखंड किसान काँग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, वरिष्ठ काँग्रेस नेता और लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी, श्रवण गोस्वामी, विशाल शर्मा, अनुज गोस्वामी, पार्षद चारु चंद्र, अशोक शर्मा, श्रीमति कमला चौधरी, भूषण त्यागी, संदीप कश्यप, पंकज सिंघल, मकसूद हसन सुशील कश्यप, सचिन सोनकर, कमलेश कुमार, सुशील सैनी, राहुल सैनी, लवी त्यागी, पंकज सोनकर, दीपक चौहान, मोनू बिष्ट, शिव कैलाश शर्मा, संजय मौर्य, पंडित सीताराम शर्मा, कार्तिक गोस्वामी, सक्षम अन्तिवाल आदि शिवभक्त उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news